फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्तों के आतंक से मिलेगी निजात, रगड़गंज में बनेगा बधियाकरण केंद्र

Tue, 20 Jan 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
अकबरपुर के शहजादपुर में चौक के पास बैठे कुत्ते। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को आवारा कुत्तों से जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए नगर पालिका ने रगड़गंज में जमीन चिह्नित कर ली है, जहां कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां आवारा कुत्तों को आश्रय देने के साथ ही भोजन व चिकित्सा के पर्याप्त प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए कार्यदायी संस्था से अनुबंध किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। संस्था आगामी 10 दिनों में अपना काम शुरू कर देगी। पालिका के प्रभारी ईओ विशाल सारस्वत ने बताया कि कुत्तों के आश्रय स्थल एबीसी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर) स्थापित कर नगर के निराश्रित कुत्तों के लिए बधियाकरण करने व उनके आश्रय के लिए संस्था का चयन किया जाना है। इसके लिए संस्थाओं से संपर्क किया गया है, जिनकी निविदाएं मांगी गई हैं। यह सेंटर 10 दिन में कार्य करना शुरू कर देगा। इस कार्य के शुरू हो जाने से नगरीय क्षेत्र में कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

बॉक्स
कुत्तों के हमलों से लोग हो रहे हैं परेशान
नगर क्षेत्र में कुत्तों का आंतक है। कुत्ते लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 50 से अधिक नए लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने आते हैं। लगातार कुत्तों के मामले बढ़ने पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने इन्हें नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें