लगातार जारी पारे के उतार-चढ़ाव के बीच मंगलवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह के समय घने कोहरे से दृश्यता स्तर 20 मीटर के नीचे ही जा पहुंची। कस्बाई इलाकों में दृश्यता स्तर गिरने से दिक्कतें रही।
सुबह 9 बजे के आसपास तक घने कोहरे से दृश्यता 20 मीटर से 100 मीटर तक आंकी गई। दोपहर में खिली धूप ने गलन से नाम भर की राहत दी। दिन का न्यूनतम तापमान मामूली रूप से चढ़कर 6.4 डिग्री दर्ज हुआ, ये सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
धूप के बावजूद सिहराते हवा के झोंकों ने कंपाया। दिन का अधिकतम पारा 24 घंटों में 4.8 डिग्री गिरकर 20 से 15.2 डिग्री तक जा पहुंचा। ये सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम रहा।