लखनऊ। सुबह कोहरे के साथ राजधानी में ठंड का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। इसके बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बादल छंटने और कोहरे का असर भी कम होने की संभावना है।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। सुबह कोहरा छाया रहा, लेकिन धूप खिलने के साथ आसमान साफ होता गया। शाम को थोड़ी गलन महसूस हुई, जिससे बाजारों में भीड़ कम नजर आई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को मौसम में खास परिवर्तन के आसार नहीं हैं। इसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है।
एक सप्ताह के दौरान राजधानी का तापमान
दिन न्यूनतम तापमान अधिकतम पारा
27 दिसंबर 10.8 डिग्री 18 डिग्री
26 दिसंबर 10.8 डिग्री 18.7 डिग्री
25 दिसंबर 09 डिग्री 21.2 डिग्री
24 दिसंबर 12.6 डिग्री 20.1 डिग्री
23 दिसंबर 10.4 डिग्री 20.2 डिग्री
22 दिसंबर 9.7 डिग्री 20.5 डिग्री
राजधानी में ठंड से शनिवार को लोग परेशान दिखे।