फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रिश्ते के मामा ने किशोरी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 02:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर इलाके में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से उसके रिश्ते के मामा ने दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिजनों को घटना का पता चला। किशोरी की मां ने मंगलवार को गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात जुगौली रेलवे क्रॉसिंग के पास आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी गोमतीनगर के बड़ी जुगौली इलाके में रहता है। किशोरी की मां ने बताया कि उनकी बेटी अक्सर आरोपी के घर आती-जाती थी। इसी दौरान आरोपी ने बेटी को डरा-धमका कर दुष्कर्म किया। उसने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस कारण किशोरी ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।
गर्भवती होने पर किशोरी ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को रिश्ते के मामा की शिकायत की। इस पर वह शिकायत लेकर आरोपी के घर पहुंचीं। वहां आरोपी की मां ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया। इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपी व उसकी मां के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पॉक्सो अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें