फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के रायबरेली में विकास के लिए रेखा ने बढ़ाए हाथ, दिए 2.5 करोड़ रुपये

Wed, 01 Nov 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में विकास के लिए राज्यसभा सांसद व फिल्म अभिनेत्री रेखा ने 2.5 करोड़ रुपये दिए हैं। ये रुपये रायबरेली की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च होंगे।
विज्ञापन


रेखा ने ये रुपये अपने सांसद निधि कोटे से दिए हैं। कहा जा रहा है कि रेखा ने खुद ही सोनिया से इसके लिए बात की और रायबरेली में काम करने की इच्छा जताई। इन पैसों को सड़क, बिजली व पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए खर्च किया जाएगा।

इसके पहले जनवरी 2017 में रेखा की ही सांसद निधि से रायबरेली को मिले 1.44 करोड़ रुपये से मूलभूत जरूरतों पर काम हुआ। अब अक्‍टूबर 2017 में 1.42 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बाकी के पैसे काम पूरा होने पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर पहले भी रायबरेली की उपेक्षा करने के आरोप लगते रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें