लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले मार्च पास्ट के रिहर्सल के कारण बृहस्पतिवार को यातायात में बदलाव किया गया है। हजरतगंज और आसपास के इलाके में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। मार्च क्रिश्चियन कॉलेज से निकलकर कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से बाएं चकबस्त चौराहा, कलक्ट्रेट के सामने से स्वास्थ्य भवन चौराहा से सीधे सीडीआरआई तिराहा से दाएं कमिश्नर कार्यालय मोड़ होते हुए परिवहन मुख्यालय के सामने से शहीद स्मारक पर जाकर समाप्त होगा।
यह रहेगा डायवर्जन
- सिटी स्टेशन की ओर से आने वाला यातायात गोलागंज तिराहा से बलरामपुर ढाल, चारबत्ती चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह पुलिस ऑफिस, इंदिरागांधी नक्षत्रशाला, डालीगंज पुल होकर जा सकेगा।
- रेजीडेंसी तिराहा की ओर से आने वाला यातायात बलरामपुर ढाल चौराहा से गोलागंज, कैसरबाग बस स्टैंड चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह शहीद स्मारक, डालीगंज पुल से बाएं चकबस्त चौराहा होकर जाएगा।
- अमीनाबाद की ओर से आने वाला यातायात गुईन रोड चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह गुईन रोड चौराहा से बाएं नजीराबाद, अमीनाबाद होकर जाएगा।
- सीडीआरआई, स्वास्थ्य भवन चौराहा से आने वाला यातायात चकबस्त चौराहा से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा। यह सीडीआरआई तिराहा से परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा, मकबरा रोड, बारादरी कैसरबाग होकर जाएगा।
- कैंट रोड, बीएन रोड, लाटूश रोड की ओर से आने वाला यातायात कैसरबाग अशोक लाट से कैसरबाग बस अड्डा की ओर नहीं जा सकेगा। यह नजीराबाद रोड, लाटूश रोड, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर जा सकेगा।
- बलरामपुर ढाल चौराहा की तरफ से आने वाला यातायात बलरामपुर हॉस्पिटल चौराहा या चकबस्त चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह शहीद स्मारक डालीगंज पुल, इक्का तांगा स्टैंड चौराहा, नदवा बंधा रोड होकर जा सकेगा।
- क्लार्क अवध तिराहा से सीडीआरआई, शहीद स्मारक या स्वास्थ्य भवन, कैसरबाग बस अड्डे चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह सुभाष चौराहा, हनुमान सेतु नदवा बंधा रोड या बारादरी, कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर जा सकेगा।
- कैसरबाग बस अड्डा चौराहा से कलक्ट्रेट, स्वास्थ्य भवन चौराहा से सीडीआरआई तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। यह कैसरबाग अशोक लाट, बारादरी, परिवर्तन चौक, सुभाष चौराहा होकर जा सकेगा।
- चौक की ओर से आने वाला यातायात डालीगंज चौराहा से शहीद स्मारक तिराहा, सीडीआरआई तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह डालीगंज पुल से नक्षत्रशाला, संयुक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था कार्यालय, सिटी स्टेशन तिराहा या डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड, नदवा बंधा रोड, आईटी चौराहा होकर जा सकेगा।