फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मंच पर उतरेंगे काकोरी के क्रांतिकारी, रिहर्सल में बिना एसी के बहाया खूब पसीना

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में नाटक बड़े आ से आज़ादी नाटक के मंचन की रिहर्सल करते कलाकार। अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में चल रही अभिनय की कार्यशाला के अंतिम दिन बुधवार को प्रशिक्षु कलाकारों ने मंच पर खूब पसीना बहाया। बृहस्पतिवार को इनकी प्रस्तुति होनी है जिसमें ‘बड़े आ से आजादी’ नामक नाटक का मंचन किया जाएगा। यह नाटक काकोरी के क्रांतिकारियों पर आधारित है। इसे लेकर विद्यार्थियों ने संत गाडगे सभागार में बृहस्पतिवार को रिहर्सल की। हालांकि इस दौरान हॉल में एसी न चलाए जाने से उन्हें परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन


गत 27 मई से एसएनए में प्रस्तुतिपरक कार्यशाला की शुरुआत हुई थी। इसमें संगीत विधा की प्रस्तुतियों का आयोजन मंगलवार को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह की मौजूदगी में किया गया। अब अभिनय, फोटोग्राफी और एंकरिंग के प्रतिभागियों की फाइनल प्रस्तुति तीन जुलाई को होनी है। अभिनय का प्रशिक्षण शुभम तिवारी दे रहे हैं जिसमें 37 अभ्यर्थी शामिल हैं। बुधवार को इन प्रशिक्षुओं ने नाटक ‘बड़े आ से आजादी’ की रिहर्सल की।

नाटक का निर्देशन शुभम तिवारी कर रहे हैं जिसमें सूत्रधार की भूमिका में अल्पन, बिस्मिल की भूमिका में आशीष यादव निभा रहे हैं। राहुल सचान चंद्रशेखर आजाद का, सत्येंद्र भगत सिंह का और मो. तालिब अशफाकउल्ला खां का किरदार मंच पर उतार रहे हैं। रिहर्सल के दौरान संत गाडगे का एसी न चलने की वजह से प्रशिक्षुओं को दिक्कत भी हुई। कई घंटे लगातार रिहर्सल में कलाकारों ने खूब पसीना बहाया। नाटक का मंचन तीन जुलाई को शाम 6:30 बजे से संत गाडगे प्रेक्षागृह में किया जाएगा।
विज्ञापन


फोटोग्राफी प्रशिक्षुओं के चित्रों की लगी प्रदर्शनी

फोटोग्राफी कार्यशाला में 12 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था जिन्हें राकेश सिन्हा ने प्रशिक्षण दिया। इन प्रशिक्षुओं ने इस दौरान अपने कैमरे में कई शानदार चित्र भी खींचे। इन चित्रों की प्रदर्शनी संगीत कार्यशाला की प्रस्तुति के दौरान संत गाडगे प्रेक्षागृह में लगाई गई थी जो तीन जुलाई तक लगी रहेगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें