फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों के साथ बड़ों ने भी साधे सुर, मंच पर थिरके पांव

विज्ञापन
संगीत नाटक अकादमी में कार्यशाला के अंतिम दिन फाइनल प्रस्तुतियों के लिए रिहर्सल करते बच्चे। अमर
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में चल रही ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का सोमवार को अंतिम दिन था। मंगलवार को संगीत के प्रशिक्षणार्थियों की प्रस्तुतियां होंगी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला के अंतिम दिन संत गाडगे प्रेक्षागृह में प्रस्तुतियों के लिए संगीत गुुरुओं की मौजूदगी में रिहर्सल कराया गया। इस दौरान बच्चों के साथ ही बड़े-बुजुर्गों ने भी सुर साधे।
विज्ञापन


गत 27 मई को संगीत नाटक अकादमी में 30 दिवसीय प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की शुरुआत की गई थी। शास्त्रीय गायन, उप शास्त्रीय गायन, कथक, तबला वादन, अभिनय, नाट्य लेखन, कठपुतली निर्माण, उद्घोषक और फोटोग्राफी समेत कई विधाओं में प्रशिक्षण के लिए तकरीबन 250 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था। अब एक माह बाद इनकी प्रस्तुतियां क्रमश: एक व तीन जुलाई को होनी हैं। संगीत से जुड़ी विधाओं की प्रस्तुतियां एक जुलाई को होंगी। अकादमी के निदेशक डॉ. शोभित नाहर ने बताया कि मंगलवार को होने वाली फाइनल प्रस्तुतियों के लिए संगीत से जुुुड़े प्रशिक्षणार्थियों ने गुरुओं की मौजूदगी में सोमवार को रिहर्सल किया। इस दौरान शास्त्रीय गायन के प्रशिक्षक राहुल अवस्थी, उप शास्त्रीय गायन के प्रशिक्षक गुलशन भारती, तबला वादन के प्रशिक्षक डॉ. पवन कुमार, लोकगीत गायन के प्रशिक्षक केवल कुमार और कथक प्रशिक्षिका डॉ. मंजू मलकानी व नीता जोशी मौजूद रहीं।

अभिनय, फोटोग्राफी व एंकरिंग की प्रस्तुतियां तीन को

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के तहत अभिनय, फोटोग्राफी और एंकरिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों की प्रस्तुतियां तीन जुलाई को संत गाडगे प्रेक्षागृह में होंगी। फोटोग्राफी के प्रशिक्षणार्थियों के खींचे गए चित्रों की गैलरी मंगलवार को ही लगाई जाएगी जो तीन जुलाई तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें