फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि का 13वां दीक्षांत समारोह कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह शुक्रवार 31 जुलाई को आयोजित होगा। इसमें 1919 विद्यार्थियों को उपाधियां और 130 मेधावियों को 156 पदक दिए जाएंगे। इनमें 27 दिव्यांग विद्यार्थियों ने 45 पदक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल में बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति आचार्य संजय सिंह ने यह जानकारी दी। इस दौरान कुलपति ने दो वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कुलपति ने बताया कि उपाधि प्राप्त करने वालों में 955 छात्राएं और 964 छात्र हैं। इसके साथ ही 17 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी।
कुलपति ने बताया कि समारोह में 76 स्वर्ण, 40 रजत और 40 कांस्य पदक दिए जाएंगे। छात्राओं को 41 स्वर्ण, 24 रजत और 26 कांस्य पदक और छात्रों को 35 स्वर्ण, 16 रजत और 14 कांस्य पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें