फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुनर्वास विवि दिव्यांग छात्राें को दिलाएगा रोजगार

Sun, 13 Jul 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में नए सत्र से दिव्यांग छात्र-छात्राओं के रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। छात्रों की योग्यता के अनुसार मल्टीनेशनल कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए योजना बनाई गई है। पिछले सत्र में पहली बार 24 दिव्यांग छात्रों को नौकरी अलग-अलग कंपनियों में मिली थी। इस बार ये संख्या दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन







दिव्यांग छात्रों के लिए नए सत्र से विशेष कॅरिअर काउंसिलिंग की व्यवस्था भी होगी। कंपनियों को भी दिव्यांग छात्रों की योग्यता के साथ पूरी जानकारी दी जाएगी। इससे कंपनियां जरूरत के अनुसार छात्रों का चयन कर सकेंगी।


नए सत्र में कैंपस प्लेसमेंट सेल के माध्यम से बड़ी कंपनियों में नौकरी पाना आसान होगा। इसके लिए उन कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो छात्रों को सालाना अच्छा पैकेज दे सकें। अभी छात्रों का सबसे अधिक पैकेज 12.16 लाख रुपये तक सालाना रहा है। इसका फायदा एमबीए और बीटेक छात्रों को सबसे अधिक होगा।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि पिछले एक साल में कुल 567 छात्रों को अलग-अलग कंपनियों में रोजगार मिला है। इस साल ये संख्या दोगुनी हो सके, इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। अधिक से अधिक मल्टीनेशनल कंपनियों को भी कैंपस प्लेसमेंट से जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें