फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दिव्यांगों को उद्यमी बनाएगा पुनर्वास विश्वविद्यालय

विज्ञापन
पुनर्वास विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अहमदाबाद के उद्यमिता विकास संस्थान के साथ मिलकर काम करेगा। इसके तहत दिव्यांग विद्यार्थियों और अन्य दिव्यांगजनों को स्वरोजगार और व्यवसाय शुरू करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही उन्हें आर्थिक सहायता और बाजार से जुड़ने के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को उद्यमिता विकास संस्थान के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला ने विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस दौरान कुलपति आचार्य संजय सिंह के साथ दिव्यांगजनों के लिए विशेष उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करने पर चर्चा हुई। कुलपति ने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना जरूरी है। बैठक में विश्वविद्यालय को प्रदेश में दिव्यांग उद्यमिता विकास के नोडल केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी विचार किया गया। इससे प्रदेश के विभिन्न जिलों के दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें