फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्वास विवि : समर्थ पोर्टल से होंगे संबद्ध कॉलेजों में दाखिले

विज्ञापन
पुनर्वास विवि
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में अगले शैक्षिक सत्र से समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश होंगे। दाखिले नॉन-सीयूईटी आधार पर लिए जाएंगे। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समर्थ पोर्टल से ही पूरी होगी। कुलपति आचार्य संजय सिंह ने बृहस्पतिवार को संबद्ध कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और कोर्स कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक में यह निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में देश के 18 राज्यों से विद्यार्थी पढ़ने आ रहे हैं। ऐसे में प्रवेश से लेकर परीक्षा तक की व्यवस्था पारदर्शी और व्यवस्थित होनी चाहिए। उन्होंने कॉलेजों को सभी शैक्षणिक प्रक्रियाओं का समय से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुलपति ने बताया कि संबद्ध कॉलेजों को ईमेल के माध्यम से भेजे जाने वाले प्रश्नपत्र पासवर्ड से सुरक्षित होंगे। परीक्षा के दौरान कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। कॉलेजों को विद्यार्थियों के आंतरिक अंक निर्धारित समय में पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने पर जोर दिया। संबद्ध कॉलेजों के शिक्षक विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के साथ मिलकर शोध कार्य कर सकते हैं। बैठक में कुलसचिव रोहित सिंह, अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. वीके सिंह, नैक निदेशक प्रो. नागेंद्र यादव, परीक्षा नियंत्रक राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें