फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमतीनगर में लेक व्यू अपार्टमेंट का पंजीकरण आज से

विज्ञापन
कुछ इस तरह होगी अपार्टमेंट की डिजाइन।
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए गोमतीनगर के विराजखंड में लेक व्यू अपार्टमेंट बनाएगा। इसमें 646 लग्जरी फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनकी कीमत 1.13 करोड़ रुपये होगी। फ्लैट के लिए पंजीकरण मंगलवार से शुरू होकर 18 जून तक होंगे।
विज्ञापन

एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट से कुछ ही मिनटों की दूरी पर शहीद पथ, गोमतीनगर स्टेशन, अवध बस स्टेशन, मॉल, अस्पताल, स्कूल मिल जाएंगे। अपार्टमेंट के पास की झील के परिक्षेत्र में इंटरटेनमेंट जोन व जॉगिंग ट्रैक बनाया जाएगा। अपार्टमेंट में 19 मंजिल के तीन टावर होंगे, जिनकी ऊंचाई लगभग 60 मीटर होगी।

अपार्टमेंट में थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट श्रेणी के 646 फ्लैट होंगे। हर फ्लैट 2340 वर्गफीट (सुपर एरिया) का होगा, जिसकी कीमत 1.13 करोड़ रुपये है। पंजीकरण सिर्फ एलडीए की वेबसाइट से कराया जा सकेगा। इसके लिए फ्लैट की अनुमानित कीमत की पांच प्रतिशत रकम बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जो आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन लॉटरी से होगा।
विज्ञापन




फ्लैट से ज्यादा बनेगी पार्किंग

वीसी ने बताया कि योजना में एक हजार से अधिक वाहनों की पार्किंग बनाई जाएगी। यह फ्लैटों की तुलना में करीब दोगुना होगी। इससे वाहन खड़े करने की समस्या नहीं होगी। योजना में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप आदि सुविधाएं भी मिलेंगी। लोगों की जरूरतें पूरी करने के लिए दुकानें भी होंगी।



तीन साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट

एलडीए के अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि अपार्टमेंट का निर्माण लगभग 760 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। प्रोजेक्ट तीन वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है और पांच वर्ष में आवंटियों को कब्जा दे दिया जाएगा। पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के बाद 36 महीने की किस्त में पूरी रकम जमा करानी होगी। 45 से 90 दिन में पूरा पैसा जमा करने पर छह से चार प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें