फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष नगर में और भूखंडों के लिए भी खुलेगा पंजीकरण

विज्ञापन
नैमिष नगर योजना।
विज्ञापन
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

लखनऊ। एलडीए नैमिष नगर योजना के दूसरे चरण का लेआउट भी पास कराने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे एक सप्ताह बाद होने वाली बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। करीब 4,100 एकड़ में विकसित की जा रही इस योजना के पहले चरण में लगभग आधे क्षेत्रफल का लेआउट पास कराया गया था। अब शेष आधे क्षेत्रफल का लेआउट पास कराया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में भूखंडों के पंजीकरण खोले जाएंगे।
बीते 24 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नैमिष नगर योजना का शुभारंभ किया था। इस मौके पर एलडीए ने पहले चरण में 72 से 450 वर्ग मीटर तक के 1,673 भूखंडों के पंजीकरण शुरू किए थे। यह प्रक्रिया 24 अक्तूबर तक चलेगी। अब प्राधिकरण दूसरे चरण में भी भूखंडों के पंजीकरण खोलने की तैयारी कर रहा है। पूरी योजना में 20 हजार से अधिक भूखंड विकसित किए जाने हैं। पहले चरण में ब्रह्मा और भूमि श्रेणी के जिन भूखंडों के पंजीकरण खोले गए हैं, उनका लेआउट पहले ही पास हो चुका है।
विज्ञापन

योजना में शामिल हैं ये गांव
भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गांव, पुरवा, सैरपुर, फर्रुखाबाद, कोडरी भौली, कमलाबाद, कमलापुर, पलहरी, गोपरामऊ, बारूमऊ, धतिंगरा, सैदापुर, पश्चिम गांव, धोबैला उमरभारी और दुग्गौर।
विज्ञापन

अभी इन भूखंडों के हो रहे पंजीकरण
72 वर्ग मीटर के 197 भूखंड
112.5 वर्ग मीटर के 524 भूखंड
162 वर्ग मीटर के 520 भूखंड
200 वर्ग मीटर के 299 भूखंड
288 वर्ग मीटर के 103 भूखंड
450 वर्ग मीटर के 30 भूखंड
ये भी जानें
जमीन की कीमत : 3800 रुपये प्रति वर्ग फीट
पंजीकरण : एलडीए की वेबसाइट registration.ldalucknow.in पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पंजीकरण फॉर्म की कीमत : 1100 रुपये
दो महीने में खुलेंगे नए भूखंडों के पंजीकरण
दो महीने के भीतर नैमिष नगर योजना में और भूखंडों के पंजीकरण खोले जाएंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। इसी के तहत दूसरे चरण का लेआउट बोर्ड से पास कराया जाएगा। - सुशील प्रताप सिंह, सचिव, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें