फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नैमिष-वरुण विहार में 4000 भूखंडों का जल्द शुरू होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए नैमिष और वरुण विहार योजना में इसी महीने 4000 भूखंडों का पंजीकरण खोलेगा। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों योजनाओं में 4500 भूखंडों का पंजीकरण हुआ था। जिन आवेदकों को पहले चरण में भूखंड नहीं मिले उन्हें दोबारा आवेदन पर शुल्क नहीं देना होगा।एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि सीतापुर रोड स्थित नैमिष नगर और आगरा एक्सप्रेसवे स्थित वरुण विहार योजना में दो-दो हजार भूखंडों का पंजीकरण होगा। इसके लिए रेरा में आवेदन किया जा चुका है। पहले चरण की लॉटरी दिवाली से पहले संपन्न हो गई थी और उनकी सूची शुक्रवार को जारी होगी। पहले चरण में 4500 भूखंडों के लिए 38 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। जिन आवेदकों को भूखंड नहीं मिल पाए हैं, वे दूसरे चरण में उसी आकार के भूखंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इन आवेदकों से पंजीकरण फॉर्म का पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्हें 16 नवंबर से एलडीए के पंजीकरण पोर्टल पर ऑनलाइन सहमति देनी होगी जिसके लिए करीब 15 दिन का समय मिलेगा। नए आवेदकों को पंजीकरण फॉर्म का पैसा देना होगा। उन लोगों को भी शुल्क देना पड़ेगा जो आवेदन में भूखंड के आकार या अन्य बदलाव करेंगे। जो आवेदक नहीं करेंगे, उनका पैसा 15 दिन में वापस कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें