फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभद्र टिप्पणियों के विरोध में 14 को विधान भवन घेरेंगे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अधिवक्ताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियों और शासन-प्रशासन पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए लखनऊ बार एसोसिएशन 14 नवंबर को विधान भवन का घेराव करेगा। बृहस्पतिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बार के अध्यक्ष जीएन शुक्ला और महासचिव जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि न्यायपालिका की ओर से अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जताई गई। साथ ही शासन-प्रशासन पर अधिवक्ताओं के प्रति विद्वेषपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर को सुबह 11 बजे अधिवक्ता गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर विधान भवन का घेराव करेंगे। एसोसिएशन ने कानपुर के अधिवक्ताओं के आंदोलन को भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें