फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू शिक्षकों के लिए होंगे इस तारीख तक आवेदन

Sun, 01 Sep 2013 07:38 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में सहायक उर्दू शिक्षक बनने के लिए अब 16 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 8 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद 10 सितंबर तक ई-चालान बनवाए जा सकेंगे। पहले अंतिम तिथि 1 सितंबर ही निर्धारित की गई थी।

सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा के मुताबिक आवेदन के दौरान आई दिक्कतों के चलते ये फैसला किया गया। अब तक 41 हजार लोगों ने आवेदन किया है।
मोअल्लिम-ए-उर्दू वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा रामगोविंद चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बताया था कि काफी संख्या में लोगों ने गलत फार्म भर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण योग्यता मोअल्लिम-ए-उर्दू के कॉलम में प्रयोगात्मक और लिखित का कॉलम अलग-अलग नहीं था। इसके चलते हजारों की संख्या में लोगों ने गलत फार्म भर दिए। इसी तरह फोटो अपलोड करने और हस्ताक्षर करने में भी गलतियां हुई हैं।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों के अनुरोध के बाद ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

गौरतलब है कि उर्दू सहायक अध्यापक के 4280 पदों के लिए वेबसाइट http://upbasiceduparishad. gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें