फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएम ने 25 सितंबर तक बढ़ाई कैट रजिस्ट्रेशन की तारीख

Wed, 20 Sep 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रस्तावित कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2017 के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 25 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन


इस बार प्रवेश परीक्षा कराने की जिम्मेदारी निभा रहे इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ द्वारा जारी सूचना के अनुसार 25 सितंबर को शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेशन कराए जा सकेंगे। पूर्व में घोषित तिथि के अनुसार बुधवार 20 सितंबर को रजिस्ट्रेशन तिथि समाप्त हो रही थी।

आईआईएम के अनुसार काफी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन तो करा लिया है लेकिन पूरा आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को एक मौका है कि वे अपना आवेदन पूरा कर सकें और भुगतान कर सकें।
विज्ञापन


ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो किसी कारण से अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं करा सके हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन संबंधित जानकारी कैट www.iimcat.ac.in की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Trending Videos
विज्ञापन

सात साल के बाद लखनऊ को मिली जिम्मेदारी

बता दें कि सात साल के अंतराल के बाद आईआईएम लखनऊ को कैट कराने की जिम्मेदारी मिली है। देश के 19 आईआईएम और 150 अन्य मैनेजमेंट संस्थानों में प्रवेश के लिए परीक्षा 26 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।

प्रवेश परीक्षा देश के 140 शहरों में आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को चार शहरों का विकल्प चुनने का अवसर दिया गया है। इन विकल्पों में से प्राथमिकता और उपलब्धता के अनुसार उन्हें प्रवेश परीक्षा के लिए शहर एलाट किए जाएंगे।

बता दें कि कैट के लिए रजिस्ट्रेशन 09 अगस्त बुधवार से शुरू हुए हैं। 18 अक्तूबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें