फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुलसचिव ने किया तबादला, कुलपति ने किया निरस्त

विज्ञापन
केजीएमयू।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में कुलपति और कुलसचिव के बीच का विवाद थम नहीं रहा है। अब नया विवाद कर्मचारियों के तबादले को लेकर सामने आया है। कुलसचिव ने नौ कर्मचारियों के तबादले किए थे, जिसे कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने निरस्त कर दिया है। साथ ही सभी कर्मचारियों को उनकी पूर्व तैनाती वाले स्थान पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव अर्चना गहरवार ने 24 सितंबर को शैक्षिक और पेंशन अनुभाग में तैनात नौ कर्मचारियों के तबादले किए थे। आदेश जारी होने के बाद मामला कुलपति के संज्ञान में पहुंचा। इसके बाद कुलपति ने तबादला आदेश निरस्त कर कर्मचारियों को पूर्व तैनाती स्थल पर ही काम करने के निर्देश दिए। इनमें कुछ ऐसे कर्मचारी भी शामिल हैं, जिनके तबादले पूर्व में किए जा चुके थे।
प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के तबादले से पहले कुलपति से अनुमति लेने के लिए कहा गया था। इस नियम का पालन नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों के तबादले निरस्त किए गए हैं। बिना अनुमति किए गए तबादलों को प्रभावी नहीं माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें