फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि लॉ पेपर लीक कांडः हटाए गए कुलसचिव एस के शुक्ला, विनोद कुमार को मिली जिम्मेदारी

Fri, 24 Jan 2020 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने पेपर लीक प्रकरण से विवादों में आए लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शैलेंद्र कुमार शुक्ला को हटा दिया है। उनके स्थान पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह को लखनऊ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार ने शुक्रवार को रजिस्ट्रार एसके शुक्ला को प्रतीक्षा में रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही विनोद कुमार सिंह को कानपुर से तुरंत कार्यमुक्त होकर लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करने को कहा है। 

बीते दिनों लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी थर्ड ईयर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण को लेकर एसके शुक्ला विवादों में आए थे। उस दौरान उनके पास विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार था। एक महिला परीक्षार्थी से प्रश्नपत्र को लेकर बातचीत करते हुए उनका ऑडियो वायरल हुआ था। प्रदेश सरकार ने इसकी जांच स्पेशल टास्क फोर्स को सौंपी थी। इसके बाद से ही शुक्ला को पद से हटाने की कवायद शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें