फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती परीक्षा के पुनर्मुल्यांकन के लिए आवेदन आज से, देनी होगी ये डिटेल

Thu, 11 Oct 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन 11 अक्तूबर से लिए जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने 11 से 20 अक्तूबर शाम 6 बजे तक पुनर्मूल्यांकन के ऑनलाइन आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया है।

विज्ञापन


चतुर्वेदी के अनुसार, 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा में शामिल हुए 1 लाख 7 हजार 873 अभ्यर्थियों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन के आवेदन का मौका दिया गया है। अभ्यर्थी स्वयं ही आवेदन कर सकेंगे। किसी अन्य की ओर से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन में रजिस्ट्रेशन नंबर, अनुक्रमांक, जन्म तिथि और अपना मोबाइल नंबर भी अंकित करना होगा। उन्होंने कहा, अभ्यर्थियों के पास पुनर्मूल्यांकन का यह अंतिम अवसर होगा। इसके बाद घोषित परिणाम पर अभ्यर्थी की ओर से किसी भी प्रकार का दावा या पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


पुनर्मूल्यांकन का आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। बता दें कि सहायक अध्यापक भर्ती लिखित परीक्षा में अनियमितता पर हुई जांच की समीक्षा के दौरान 5 अक्तूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अभ्यर्थियों को पुनर्मूल्यांकन का अवसर देने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें