फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबीग्रस्त बच्चों को गोद ले रेडक्रॉस : राज्यपाल

Fri, 19 Feb 2021 10:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी से टीबी ग्रस्त बच्चों को गोद लेकर देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दिव्यांगों, पीड़ितों, असहायों व बीमार व्यक्तियों की मदद के लिए भी संस्था आगे आए। राज्यपाल बृहस्पतिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी उत्तर प्रदेश शाखा के 25 जनपदों की राजभवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि सभी जिला स्तरीय रेडक्रॉस सोसायटी मार्च 2021 तक अपना चुनाव कराकर राजभवन को सूचित करें ताकि राज्यस्तरीय इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का गठन किया जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी संभ्रांत लोगों, समाजसेवियों, सरकारी विभागों और स्कूलों में भी अपना जनसंपर्क बढ़ाकर अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाए ताकि सामाजिक कार्यों के लिए फंड जुटाने के साथ-साथ उन्हें भी सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाए। स्कूलों में जूनियर रेडक्रॉस सोसायटी गठित हों। 

लखनऊ एवं महिला जेल का उदाहरण देते हुए राज्यपाल ने कहा कि बीमार व्यक्तियों को लाने ले जाने के लिए राजभवन से ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं। प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्र को उपलब्ध कराए जा सकते हैं। प्रत्येक जिले में कुपोषित बच्चों का आंकलन करें। कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन साल में कम से कम दो बार किए जाएं।
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में विभिन्न ब्लड ग्रुप के लोगों की पहचान की जाए, जिससे जरूरत पड़ने पर खून उपलब्ध कराया जा सके। बैठक में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद, महासचिव रेडक्रॉस सोसायटी डॉ. हिमा बिंदुनायक, उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी स्टेट यूनिट की सत्यानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें