चकबंदी लेखपाल की सीधी भर्ती के कुल 1364 पदों में अनारक्षित श्रेणी के 1002 और अनुसूचित जाति श्रेणी के 362 पद शामिल थे। लेखपाल भर्ती परीक्षा में ओबीसी का कोटा निर्धारित नहीं किए जाने पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। उन्होंने भर्ती के लिए जारी किए गए विज्ञापन और ओबीसी की अनदेखी की जांच कराने की मांग की थी।