सूचना आयुक्त के रिक्त पदों पर सरकार जल्द ही नियुक्तियां कर
सकती है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को राज्यपाल बीएल जोशी से
मुलाकात कर इस संबंध में विचार-विमर्श किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री के बीच
अल्पसंख्यक आयोग के गठन को लेकर भी चर्चा हुई।
करीब
सवा दस बजे मुख्यमंत्री राजभवन पहुंचे। उन्होंने राज्यपाल के साथ लगभग 20
मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वे 10:40 बजे राजभवन से कुशीनगर रवाना हो गए।
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को विधानमंडल के शीतकालीन
सत्र और सरकार के कामकाज की जानकारी देने के साथ सूचना आयुक्तों की
नियुक्ति और अल्पसंख्यक आयोग के गठन पर चर्चा की।
राजभवन की हरी झंडी मिलने
के बाद जल्द ही सूचना आयुक्तों की नियुक्ति और अल्पसंख्यक आयोग का गठन
किया जा सकता है।