फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LMRC: इन चार पदों पर नियुक्ति की तेज हुई प्रक्रिया

Sat, 03 May 2014 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड में लिए गए निर्णय के बाद लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) में टेक्नोक्रेट एमडी सहित चार पदों पर नियुक्ति की कार्रवाही तेज हो गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते चुनाव आयोग से अनुमति के लिए पत्र भी एलएमआरसी की ओर से भेज दिया गया है।

चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलने के बाद नियुक्ति के लिए एलएमआरसी की ओर से विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा।

बीती 28 अप्रैल को मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में हुई एलएमआरसी बोर्ड की बैठक में प्रबंध निदेशक, निदेशक (वर्क्स एंड इंफ्रास्ट्रक्चर), निदेशक (रॉलिंग स्टॉक व सिस्टम) व निदेशक (वित्त) के पद पर नियुक्ति का प्रस्ताव पास किया गया था।

नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति लेने का निर्देश भी बोर्ड ने एलएमआरसी प्रशासन को दिया था।

बोर्ड ने यह प्रस्ताव मेट्रो मैन श्रीधरन द्वारा मुख्यमंत्री को दिए सुझाव के बाद पास किया है।

मार्च में लखनऊ आगमन पर मेट्रो मैन श्रीधरन ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सुझाव दिया था कि मेट्रो संचालन के लिए तकनीकी क्षेत्र के अनुभवी अधिकारियों की तैनाती की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि इसमें किसी तरह का राजनीतिक हस्तक्षेप न हो सके। इसके बाद से एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक पद पर टेक्नोक्रेट की नियुक्ति की चर्चा शुरू हो गई थी।

इस समय प्रबंध निदेशक पद पर आईएएस राजीव अग्रवाल तैनात हैं। बोर्ड में पास हुए प्रस्ताव के बाद अब इस पद पर किसी टेक्नोक्रेट की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

इस बारे में एलएमआरसी के प्रबंध निदेशक राजीव अग्रवाल का कहना है कि नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है।

अनुमति मिलने के बाद जिन पदों पर नियुक्ति होनी है, उनका विज्ञापन प्रकाशित कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें