फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

695 प्रिंसिपल और 6,598 शिक्षकों की भर्ती

Wed, 02 Oct 2013 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सहायता प्राप्त इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों के 695 और शिक्षकों के 6598 पद जल्द भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इनमें प्रवक्ता के 1050 और सहायक अध्यापक के 5548 पद होंगे। प्रधानाचार्यों की यह नियुक्तियां 2011 की रुकी हुई 955 प्रधानाचार्यों की भर्ती के अलावा होंगी।

ऑनलाइन आवेदन का निर्णय माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने किया है। इसके लिए बोर्ड ने शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। बोर्ड ने पिछले अगस्त में प्रवक्ता और सहायक अध्यापक की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन


पढ़ें- आसान नहीं है समूह ‘ग’ का इंटरव्यू पास करना

तब बोर्ड के सदस्यों की संख्या कम होने के कारण इन नियुक्तियों पर रोक लगा दी गई। इसी वजह से 2011 में 955 प्रधानाचार्यों की नियुक्तियों पर भी रोक लगा दी गई।

हाल ही में कोर्ट ने फिर इन रुकी हुई नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। साथ ही बोर्ड के सदस्यों की संख्या पूरी करने का भी आदेश दिया था। बोर्ड के सदस्यों की संख्या अब तीन से पांच हो चुकी है।

पूरी हो गई जांच
जल्द ही और सदस्यों के पद भरने की प्रक्रिया भी चल रही है। इसी के साथ 2011 की रुकी हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया बोर्ड ने पहले ही शुरू कर दी है। जिन्होंने आवेदन किया था उनकी जांच करा ली है। इसकी मेरिट लिस्ट भी पांच अक्तूबर तक जारी की जानी है।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी:12,000 शिक्षकों को मिलेगा 419 करोड़ एरियर

बोर्ड अब अन्य खाली पदों पर भी नए सिरे से नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। बोर्ड ने निर्णय लिया है कि अब नई नियुक्तियां ऑनलाइन आवेदन के जरिए की जाएंगी। शासन से ऑनलाइन आवेदन की अनुमति मिलते ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानाचार्यों की नियुक्ति इंटरव्यू के जरिए होगी। वहीं, प्रवक्ता और सहायक अध्यापक पद के लिए लिखित परीक्षा होगी।

बोर्ड ने यह भी तय किया है कि प्रवेश परीक्षा के दौरान ओएमआर शीट की एक प्रति अभ्यर्थी को दी जाएगी। रिजल्ट के साथ ही आंसर की भी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी की जाएगी, ताकि अभ्यर्थी उससे मिलान कर सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें