फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द भरेंगे डिग्री कॉलेजों में शिक्षकों के खाली पद

Sat, 28 Jun 2014 01:01 PM IST
आशीष कुमार त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने डिग्री कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के खाली चल रहे पदों को भरने के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को नैक से अपना मूल्यांकन करवाने पर जोर देने के साथ शोध कार्यों को प्रोत्साहन देने और हो रहे शोधों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को भी कहा है।

मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों में रोजगारपरक कोर्सों को वरीयता देने के साथ गुणवत्तापरक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को भी कहा।
Trending Videos

अंकपत्र व‌ डिग्री होगी ऑनलाइन

इसके अलावा विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अंकपत्र और डिग्री का अब ऑनलाइन सत्यापन हो सकेगा।

इससे रोजगार देने वाली संस्थाओं को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन में सहूलियत तो होगी ही, विद्यार्थी भी कहीं पर उन्हें सत्यापित करा सकेंगे।  

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि वे यूनिवर्सिटी और डिग्री कॉलेजों में मार्कशीट व डिग्री के ई-सत्यापन करवाने की व्यवस्था उपलब्ध करवाएं।

साथ ही सभी छात्रों को मार्कशीट और डिग्री सुगमता से उपलब्ध कराने को भी कहा है।
विज्ञापन

हर हाल में हो कंप्यूटरीकरण

सीएम की ओर से विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वहां शिक्षण, परीक्षा सहित संबद्धता और सामान्य व वित्तीय प्रशासनिक कार्यों का कंप्यूटरीकरण हर हाल में इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लें।

निर्देश में विश्वविद्यालय में कार्य प्रणाली में पारदर्शिता लाने को भी कहा गया है। मुख्यमंत्री ने कुलपतियों से शैक्षिक कैलेंडर तैयार कर जुलाई के दूसरे सप्ताह से सत्र शुरू कराने को कहा है।

साथ ही सत्र को पटरी पर लाने के लिए समय पर परीक्षा आयोजित कराने पर विशेष ध्यान देने का भी निर्देश दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें