फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती, ऑनलाइन लिए जाएंगे आवेदन

Thu, 19 Dec 2019 09:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर जल्द भर्ती के लिए कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिए हैं। द्विवेदी ने राज्य अध्यापक पुरस्कार -2020 के लिए आनलाइन पोर्टल से आवेदन प्राप्त करने और जनवरी में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय में बुधवार को आयोजित बैठक में द्विवेदी ने शिक्षकों के वेतन एवं भत्तों के भुगतान की समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हुई 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा के जरिए चयनित शिक्षकों के वेतन भुगतान नहीं होने की समीक्षा करने, शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन कर उनकी रिपोर्ट निदेशालय भेजने के निर्देश दिए।

द्विवेदी ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल 2020 से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनवरी-2020 में प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करने और विद्यालयों में खाली पड़ी भूमि को खेल मैदान के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने निदेशालय स्तर पर लीगल सेल और आईटी सेल गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह, अपर निदेशक सुत्ता सिंह भी मौजूद थी।

विज्ञापन

शिक्षकों ने चार हजार स्कूलों में शुरू की स्मार्ट क्लास

स्कूल शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनंद ने बताया कि शिक्षकों ने अपने संसाधनों और जन सहयोग से करीब चार हजार स्कूलों में डिजिटल एवं स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए हैं। शिक्षकों ने खुद का ऑडियो-वीडियो लर्निंग मॉड्यूल विकसित किया है। विभागीय मंत्री सतीश द्विवेदी ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर सम्मानित करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें