अयोध्या में अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
अयोध्या जिले में अग्निवीरों की भर्ती बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन अमेठी के अभ्यर्थियों ने पसीना बहाया। भर्ती को देखते हुए प्रशासन सावधानी बरत रहा है।
विज्ञापन
भर्ती स्थल के लिए विशेष सिटी बसों की व्यवस्था की गई है। अयोध्या में भर्ती के पहले दिन 2756 युवाओं ने अग्निवीर टेक्निकल कैटेगरी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था।