राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में शिक्षक भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधीनस्थ सेवा की एलटी ग्रेड नियमावली बदलने की तैयारी है।
इसमें भर्ती का अधिकार उप निदेशक क्षेत्रीय से हटाकर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को देने की योजना है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन लेते हुए निर्धारित समय के अंदर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शिक्षक भर्ती के लिए मनचाहे जिलों में आवेदन करने की छूट देने का भी प्रावधान रहेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग इसके लिए संशोधित प्रस्ताव शीघ्र ही कार्मिक विभाग को भेजेगा।