फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए मौका, 1500 पदों पर होगी भर्ती; पढ़ें पूरा अपडेट

Sun, 15 Feb 2026 09:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी स्थित लविवि व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए अच्छा अवसर है। यहां 1500 पदों पर भर्ती का मौका है। 21 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Job Fair 2026 (Demo) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में स्नातक व परस्नातक विद्यार्थियों के लिए रोजगार पाने का अच्छा अवसर है। लखनऊ विश्वविद्यालय व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा रोजगार मेला आगामी 21 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है। इस मेले में लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशन स्टडीज (एलपीसीपीएस) की भी सहभागिता रहेगी। अलग-अलग कॉर्पोरेट साझेदारों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस मेले में विद्यार्थियों का चयन अलग-अलग कंपनियां करेंगी।
विज्ञापन


मेले की शुरुआत सुबह 8 बजे से गोमती नगर स्थित विनम्रखंड एलपीसीपीएस के परिसर में होगी। प्लेसमेंट सेल के निदेशक प्रो. अनूप कुमार ने बताया कि आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in के अनुभाग में उपलब्ध है।

कैंपस प्लेसमेंट सेल होगी अपडेट

लखनऊ विश्वविद्यालय में बनी कैंपस प्लेसमेंट सेल अपडेट होगी। युवाओं के लिए कॅरिअर काउंसिलिंग भी शुरू होगी। इसके लिए अलग से कमेटी का गठन होगा। जो विद्यार्थियों के सवालों को समाधान भी करेगी साथ ही प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी तैयारियों के बारे में भी विद्यार्थियों को प्रशिक्षण भी देगी। 

इस संबंध में विश्वविद्यालय में तैयारी की गई है। इसके साथ ही कॅरिअर काउंसलिंग कमेटी में उन सदस्यों को शामिल किया जाएगा जो विद्यार्थियों का बेहतर मार्गदर्शन दें सकें। विवि के प्लेसमेंट सेल के माध्यम से जिन विद्यार्थियों का निजी कंपनियों में चयन होगा उसका भी डाटा बैंक विवि बनाएगा। इसका उदेश्य ये है कि नौकरी करने वाले विद्यार्थियों के बारे में जानकारी ली जा सके।

...ताकि उद्योग में उपयोग में आने वाले कौशल प्रशिक्षण मिले सके

लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने बताया कि विद्यार्थियों को शैक्षिक दक्षता के साथ-साथ उद्योग में सीधे उपयोग में आने वाले कौशल का प्रशिक्षण मिले सके। रोजगार की राह आसान हो इस संबंध में कदम उठाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें