प्रदेश सरकार ने जेलों में 1759 वार्डरों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
आवेदन के लिए पंजीकरण 21 दिसंबर से शुरू होगा। 30 जनवरी तक पंजीकरण किया जा सकता है।जेल वार्डर को वेतनमान 5,200-20,200 व ग्रेड पे-2,000 रुपये मिलेंगे।
भर्ती प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट (http://prpb.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि एक फरवरी 2017 है। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि चार फरवरी रखी गई है।
इसमें आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 200 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान ई-चालान, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि के जरिये किया जा सकेगा।