फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुष डाॅक्टरों की भर्ती नए आदेश के इंतजार में अटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आयुष डॉक्टरों की भर्ती नए आदेश के इंतजार में अटकी हुई है। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने सरकारी अस्पताल में छह महीने काम करने का अनुभव प्रमाणपत्र मांगा है। सीएमओ ऑफिस में जमा फॉर्म में किसी में भी यह प्रमाणपत्र नहीं लगाया गया है। नए नियम के कारण सभी अभ्यर्थी भर्ती की दौड़ से बाहर हो रहे हैं। सीएमओ ऑफिस ने मिशन निदेशक को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश मांगे हैं। एनएचएम की मिशन निदेशक से नया आदेश न आने से विभाग साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी नहीं करा पा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी अस्पतालों में चल रहीं आयुष यूनिटों में डॉक्टर नहीं हैं। एनएचएम ने दिसंबर में जिले में 21 आयुर्वेद डॉक्टरों की भर्ती का फैसला लिया था। इंटरव्यू में शामिल होने से पहले 2200 डॉक्टरों ने फॉर्म भरकर सीएमओ ऑफिस में जमा कराए। बड़ी तादाद में आवेदन के बाद अफसरों ने ऊंची मेरिट वालों को इंटरव्यू में बुलाने का फैसला लिया।

डॉक्टरों को सीएमओ ऑफिस बुलाकर प्रमाणपत्र की जांच कराई गई। स्क्रीनिंग के बाद 420 डॉक्टरों को इंटरव्यू में शामिल करने का फैसला लिया गया। एनएचएम ने आयुर्वेद-यूनानी डॉक्टरों के चयन में छह माह का अनुभव प्रमाणपत्र मांग लिया है। इससे फॉर्म भरने वाले सभी डॉक्टर इंटरव्यू से बाहर हो रहे हैं। होम्योपैथी डॉक्टरों के लिए अनुभव प्रमाणपत्र नहीं मांगा है। सीएमओ ऑफिस के पत्र भेजने के 20 दिन बाद भी एनएचएम की मिशन निदेशक से निर्देश न आने से इंटरव्यू की तारीख नहीं तय हो पा रही है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ एनबी सिंह का कहना है कि आयुष डॉक्टरों की भर्ती में अनुभव प्रमाणपत्र का मामला फंसा है। एनएचएम की मिशन निदेशक से नए दिशा-निर्देश मांगे गए हैं। नया आदेश मिलते ही इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें