फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीडीएस में विभिन्न संवर्गों के रिक्त 4755 पदों पर भर्ती जल्द, शासन को भेजा गया प्रस्ताव

Sat, 19 Oct 2019 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) में विभिन्न संवर्गों के रिक्त 4755 पदों पर भर्ती की कवायद शुरू कर दी गई है। पिछले कई वर्षों से भर्ती नहीं होने से जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ), बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ), मुख्य सेविका, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और कनिष्ठ सहायकों के 50 प्रतिशत से अधिक पद खाली हैं। निदेशालय स्तर से सभी पदों को भरने के लिए भर्ती का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन


निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार शत्रुघ्न सिंह की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में डीपीओ के सीधी भर्ती के 56 और प्रोन्नति से भरे जाने वाले 7 पद शामिल हैं। इसी तरह सीडीपीओ के सीधी भर्ती के 440 और प्रोन्नति वाले 352 पद और मुख्य सेविका के सीधी भर्ती वाले 2485 पद व प्रोन्नति वाले 609 पद भी प्रस्ताव में हैं।

सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के स्वीकृत 222 में से रिक्त 221 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। ये सभी पद सीधी भर्ती वाले हैं, जबकि कनिष्ठ सहायक के सीधी भर्ती के 806 और प्रोन्नति से 160 पदों को भरने का प्रस्ताव भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल बाद मिलेगी कर्मियों को प्रोन्नति

निदेशालय की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को शासन स्तर से हरी झंडी मिलती है तो सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं और कनिष्ठ सहायिकाओं को करीब 10 बाद प्रोन्नति का लाभ मिलेगा। इससे पहले विभागीय कर्मियों का 2009 में प्रमोशन किया गया था। इसके बाद न तो भर्ती हुई और ही प्रोन्नति ही दी गई। कुल 1128 पदों को प्रोन्नति से भरने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

मार्च से ही अटका कुछ पदों पर भर्ती का प्रस्ताव
मुख्य सेविका, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी और कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्ती का प्रस्ताव 3 मार्च को ही शासन को भेज दिया गया था। शासन स्तर के सूत्रों का कहना है कि सभी प्रस्तावों का एक साथ परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद ही उप्र लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें