फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 हजार युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका

Thu, 25 Feb 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कैवेलरी ग्राउंड कानपुर कैंट में सात से 13 मार्च तक सेना भर्ती मेला लग रहा है। इसमें कानपुर, कानपुर देहात, चित्रकूट, महोबा, लखनऊ और उन्नाव कुल छह जिलों के 44 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। सेना ने जिलेवार भर्ती शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को एसएमएस और ई मेल पर प्रवेश पत्र भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने वाली वेबसाइट (www.joinindianarmy.com) से खुद भी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें सेना भर्ती के लिए पहली बार ऑनलाइन आवेदन कराए गए थे।

अभ्यर्थियों को सुबह तीन बजे से रिपोर्टिंग करनी होगी। 8:30 के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। सुबह तीन बजे से कैटेगरी वाइज टोकन दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र पर कोडिंग की जाएगी।
विज्ञापन


कर्नल पवन दीप सिंह बल ने बताया कि अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के सर्टिफिकेट, मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, पूर्व सैनिक आश्रित हैं तो प्रमाणपत्र, खिलाड़ी हैं तो स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, ग्रेजुएट हैं तो मार्कशीट लानी होगी। सभी प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी लानी होगी।
विज्ञापन

यह है भर्ती शेड्यूल

7 मार्च : चित्रकूट, महोबा
8 मार्च : कानपुर देहात का रसूलाबाद क्षेत्र
9 मार्च : कानपुर देहात के अकबरपुर और भोगनीपुर क्षेत्र
10 मार्च : कानपुर सदर तहसील क्षेत्र
11 मार्च : कानपुर की बिल्हौर, घाटमपुर तहसील क्षेत्र
12 मार्च : लखनऊ
13 मार्च : उन्नाव

भारतीय मूल के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गोरखा की भर्ती सात मार्च को ही होगी।

मामले पर कर्नल पवन दीप सिंह बल का कहना है कि कोई भी अभ्यर्थी दौड़ के लिए नशीला पदार्थ या इंजेक्शन न लें। भर्ती के दौरान इसकी जांच होगी। अगर कोई अभ्यर्थी इनमें संलिप्त मिला तो उसे भर्ती से बाहर कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें