बेसिक शिक्षा निदेशक डीबी शर्मा ने सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिया है।
उन्होंने यह निर्देश सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता के 15 सितंबर को जारी शासनादेश के आधार पर दिया है। प्रदेश में मौजूदा समय 3,331 जूनियर हाईस्कूल हैं।