फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल और लेक्चरर समेत 3125 पदों पर होंगी भर्तियां, यहां देखें डिटेल-

Sat, 10 Feb 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
राज्य सरकार ने प्रदेश में 125 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज संचालित करने के लिए 3125 पद सृजित किए हैं। इनमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक और कनिष्ठ सहायक के कुल 2500 पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिए भर्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों व स्वीपर के 625 पद आउट सोर्सिंग से भरे जाएंगे। सरकार ने प्रदेश में 166 दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज खोलने का निर्णय किया है, जिनमें से 41 का संचालन केंद्रीय विद्यालय संगठन व 125 का माध्यमिक शिक्षा विभाग संचालन करेगा।

विभाग ने 125 मॉडल इंटर कॉलेज के लिए 125 प्रधानाचार्य, 1250 प्रवक्ता, 875 सहायक अध्यापक, 250 कनिष्ठ सहायक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और स्वीपर के 625 पदों सहित कुल 3125 पद सृजित किए हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक अवध नरेश शर्मा ने 1 अप्रैल-2018 से मॉडल इंटर कॉलेज संचालित को वर्तमान में विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों में से मॉडल इंटर कॉलेज में नियुक्तियां करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें