फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएचसी में 20 विशेषज्ञ पदों पर जल्द भर्ती, एमबीबीएस से ढाई गुना वेतन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में विशेषज्ञों की कमी जल्द दूर होगी। सरकार ने इन केंद्रों पर खाली पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद भरने के निर्देश दिए हैं। इन पदों के लिए एमबीबीएस चिकित्सकों से ढाई गुना अधिक वेतनमान तय किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 20 सीएचसी हैं। यहां विभिन्न विशेषज्ञ के करीब 20 पद खाली हैं। इनमें बेहोशी, रेडियोलॉजी, फिजीशियन, गायनेकोलॉजिस्ट और बाल रोग विशेषज्ञ शामिल हैं। इन पदों के खाली होने से मरीजों को विशेषज्ञ सेवाएं नहीं मिल पा रही थीं। शासन ने विशेषज्ञ के खाली पदों को भरने के निर्देश जारी किए हैं। इनके लिए ढाई लाख रुपये वेतन तय किया गया है।
सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि शासन के इस फैसले से विशेषज्ञ डॉक्टरों के आने की उम्मीद काफी बढ़ गई है। आकर्षक वेतनमान होने के कारण डॉक्टर सीएचसी में सेवाएं देने के लिए तैयार होंगे। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से विस्तृत गाइडलाइन और दिशा-निर्देश प्राप्त होते ही भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें