फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Bharti: होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा, सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी; यहां देखें परिणाम

Thu, 13 Mar 2025 05:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

UP Police Constable Recruitment: पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को तोहफा दिया है। भर्ती बोर्ड ने सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती के दौरान दौड़ लगाते अभ्यर्थी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती को लेकर बड़ी खबर है। भर्ती बोर्ड होली पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। आज यानी गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने दो घंटे पहले कांस्टेबल भर्ती के लिए फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी। इसके बाद 13 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बोर्ड अंतिम परिणाम घोषित कर दिया। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक पर अपना परीक्षाफल देख सकते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: संसद भवन में गूंजा रेल परियोजना का मुद्दा, सांसद किशोरी लाल शर्मा ने सरकार के सामने दागे सवाल
विज्ञापन


सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को संपन्न हुई थी। परीक्षा के बाद अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (नार्मलाइज स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम जारी किया गया है। 

विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति  बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बोर्ड ने सभी प्रतिभागियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण भर्ती परीक्षा को आयोजित करने में सहयोग के आभार व्यक्त किया है। साथ ही एवं होली की शुभकामनाएं भी दी है।  सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड हार्दिक बधाई देता है।

यहां देखें परीक्षाफल 

अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक tcp24.com/uppbpbcst23/ho… पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

यहां देखें मेरिट लिस्टः- 
 
            क्षैतिज आरक्षण की कट आफ
क. सं. श्रेणी  पदों की संख्या  चयनित अभ्यर्थियों की संख्या  लम्बवत आरक्षण की कट ऑफ  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित श्रेणी की कट ऑफ  भूतपूर्व सैनिक की कट ऑफ होमगार्ड श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट आफ  महिला श्रेणी के अभ्यर्थियों की कट आफ 
1 अनारक्षित  24102  24102  225.75926  93.44588  114.44987 - 212.11992 
2 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग  6024  6024  209.26396  - - - 193.20711 
3 अन्य पिछड़ा वर्ग  16264  16264  216.58607  - 80.32114  - 200.95709 
4 अनुसूचित जाति  12650  12650  196.17614 - - - 180.09816 
5 अनुसूचित जन जाति 1204  1204  170.03020  - - - 146.62768 
  योग  60244  60244          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें