फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों को तीस दिनों की रिकॉर्डिंग क्षमता वाला सिस्टम लगाना होगा अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों को तीस दिनों की रिकॉर्डिंग क्षमता वाला सिस्टम लगाना अनिवार्य
विज्ञापन

लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षा केंद्रों को अपने सीसीटीवी कैमरे के सिस्टम की क्षमता इतनी रखनी होगी कि वह कम से कम दिन की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रख सके। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए इस बार यह नियम अनिवार्य कर दिया है। बोर्ड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों को यह निर्देश देने में जुट गया है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के लिए परीक्षा कक्ष में दोनों तरफ वायस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाना पहले से अनिवार्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों को अपने रिकॉर्डिंग की क्षमता को विकसित करना होगा। गत बोर्ड परीक्षा केनिरीक्षण के दौरान यह ज्ञात हुआ था कि कई परीक्षा केंद्रों पर रिकॉर्डिंग की व्यवस्था नहीं थी और जहां थी वहां पर कुछ ही दिन की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की व्यवस्था थी। डीआईओएस ने बताया कि इस बार परीक्षा केंद्रों को अपने सीसीटीवी लगे डीवीआर सिस्टम की क्षमता इतनी रखनी होगी कि वह लगातार 30 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रख सके। उन्होंने बताया कि बोर्ड इस नियम को इस बार से अनिवार्य कर दिया है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान यदि किसी परीक्षा केंद्र की रिकॉर्डिंग बोर्ड को भेजनी पड़ी तो उसकी सुरक्षित रिकॉर्डिंग को डीवीडी में परिवर्तित कर भेजने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें