फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के पास आरबीआई अधिकारी की पत्नी की चेन लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी आवास के पास आरबीआई अधिकारी की पत्नी की चेन लूटी
विज्ञापन

एसएसपी आवास से चंद कदम दूर शुक्रवार सुबह बेखौफ लुटेरों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अधिकारी मोहन रावत की पत्नी मधु के गले से सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

सूचना पाकर आई हजरतगंज पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई है। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर राधा रमण सिंह ने बताया कि मधु रावत सुबह टहलने के लिए घर के पास ही स्थित बॉटेनिकल गार्डन गई थीं।
करीब पौने सात बजे वह पैदल ही लौट रही थीं तभी शाहनजफ इमामबाड़ा के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
बकौल मधु, बदमाशों ने उनके गले से सोने की जंजीर लूट ली और भाग गए। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन सन्नाटा होने के चलते बदमाशों को पकड़ा नहीं जा सका।
मधु का कहना था कि बदमाशों की दहशत से वह इतनी घबरा गई थीं कि उनकी बाइक का नंबर नहीं देख सकीं।
उन्होंने तुरंत पति को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर का कहना है कि सिकंदर बाग चौराहे से शाहनजफ रोड और नेशनल कॉलेज तिराहा तक के मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें