फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः 10वीं व 12वीं के लिए एकेटीयू में हो रही लेक्चर की रिकॉर्डिंग

Tue, 28 Apr 2020 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊlu
विज्ञापन
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लॉकडाउन में ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स को ऑनलाइन लेक्चर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लेक्चर की रिकॉर्डिंग शुरू की है। इसके लिए उसने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी से सहयोग लिया है।
विज्ञापन


वहां के स्टूडियो में सोमवार से रिकार्डिंग शुरू हुई है। जानकारी के अनुसार शासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रतिदिन दो घंटे का स्लॉट ले रहा है, जिसमें 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स की पढ़ाई के लिए लेक्चर की रिकार्डिंग दिखाई जाएगी ताकि प्रदेश भर के स्टूडेंट्स इसका लाभ ले और अपनी पढ़ाई को जारी रखें। इसी क्रम में 14 दिन के लिए 48 घंटे का स्टडी मैटेरियल तैयार किया जा रहा है। 

इसका विस्तृत टाइम टेबल भी विभाग की तरफ से जारी किया जाएगा, जिसके लिए सोमवार को गणित, जीव विज्ञान आदि विषयों के शिक्षकों के लेक्चर रिकॉर्ड किए गए। आगे भी विषयवार इनकी रिकॉर्डिंग पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकेटीयू ने 3000 लेक्चर कराए उपलब्ध

विश्वविद्यालय प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि एकेटीयू ने इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट, फार्मेसी के स्टूडेंट्स को लगभग 3000 लेक्चर रिकॉर्ड करके उपलब्ध कराए हैं। 

इसी क्रम में हाल में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लेक्चर रिकार्डिंग में स्टूडियो का सहयोग मांगा था, जिसे विवि ने स्वीकार किया है। विवि लॉकडाउन में विद्यार्थियों, मेडिकल स्टाफ व आम लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और सहयोग के लिए भी तैयार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें