फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बनेगा रिकॉर्ड : 21 मई से 21 जून तक मनाया जाएगा अमृत योग माह, 7.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य

Thu, 12 May 2022 12:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि 23 जिलों में शत प्रतिशत विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन हो गया है। शेष 52 जिलों में भी जल्द सभी पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
योग करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 21 मई से 21 जून तक अमृत योग माह का आयोजन किया जाएगा। योग माह में 7.5 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने का लक्ष्य है। मुख्य सचिव ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन करने के निर्देश दिए है।

विज्ञापन


सभी मंडल आयुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव ने कहा योग माह में 7.5 करोड़ लोगों को जोड़ने के लिए माइक्रो प्लान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि जिलों में भी योग दिवस पर रिकार्ड बनाने का प्रयास किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि 23 जिलों में शत प्रतिशत विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन हो गया है। शेष 52 जिलों में भी जल्द सभी पात्र विद्यार्थियों को टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें