इस चुनाव में ध्रुवीकरण का केंद्र रहा मुजफ्फरनगर एक अच्छी वजह से सुर्खियों में है। यहां एक केंद्र पर इस कदर मतदान हुआ है कि आप भी चौंक जाएंगे।
भले ही मुजफ्फरनगर दंगों का दर्द अब भी बाकी है, लेकिन पुर्नमतदान में एक जगह लोगों ने 98 फीसदी वोटिंग कर चौंका दिया है।
मुजफ्फरनगर, बदायूं व फीरोजाबाद के 11 पोलिंग बूथों पर मंगलवार को हुए पुनर्मतदान में 91.59 प्रतिशत वोट पड़े।
पुनर्मतदान के लिए आयोग ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। इस कारण कहीं से भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है।