फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी पूरी, सीएम के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाएगा यूपी

Sat, 07 Nov 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में शनिवार को एक ही दिन दस स्थानों पर 10 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हमीरपुर में इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। 21 नवंबर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम सैफई में विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र देगी। गिनीज बुक में अभी एक दिन में 8.50 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन


वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि कम वन क्षेत्र होने का खामियाजा यूपी को हाल ही में ही भुगतना पड़ा है। चौदहवें वित्त आयोग ने धन आवंटन के लिए वन क्षेत्र को भी मानक बना दिया जिसकी वजह से प्रदेश की हिस्सेदारी उम्मीद से काफी कम तय हुई।

इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सूबे में वनक्षेत्र बढ़ाने के लिए बड़ी पहल की है। एक ही दिन में नौ जिलों के 10 स्थानों पर 10 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन व सिंचाई विभाग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जमीन दी है। हमीरपुर, सोनभद्र, ललितपुर, मिर्जापुर, लखीमपुर खीरी, फर्रुखाबाद, चित्रकूट, गौतमबुद्धनगर व श्रावस्ती में लगाए जाने वाले इन पौधों की देखभाल व उनकी सुरक्षा की योजना भी बनी है।
विज्ञापन


हमीरपुर के मौदहा बांध पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद पौधरोपण कर इस मुहिम का शुभारंभ करेंगे। मिर्जापुर में जल पुरुष राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण होगा। इसी तरह बाकी स्थानों पर वरिष्ठ अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस मौके पर स्थानीय लोगों को अलग से भी पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधरोपण अभियान सुबह से शाम तक चलेगा।
विज्ञापन

इस तरह होगी रिकॉर्ड की निगरानी

पौधरोपण के स्थान पर ग्रिड बनाए जाएंगे। एक प्रजाति के पौधे एक ही ग्रिड में लगाए जाएंगे। ग्रिड के बोर्ड में पौधों की संख्या भी दर्ज की जाएगी। मुख्य बोर्ड पर स्थान का क्षेत्रफल, ग्रिड व लगाए जाने वाले पौधों की संख्या व पौधरोपण की तिथि दर्ज होगी। इन स्थानों पर पौधरोपण की निगरानी के लिए अंतरराष्ट्रीय ऑडिटर मौजूद रहेंगे।

कहां कितने पौधे लगाएंगे
स्थान--क्षेत्रफल/पौधों की संख्या
कैमूर वन्यजीव विहार--160 हेक्टेयर/1,81,280 पौधे
ललितपुर--110 हेक्टेयर/1,24,630 पौधे
मिर्जापुर--55 हेक्टेयर/62,315 पौधे
उत्तर खीरी -1--40 हेक्टेयर/45,320
उत्तर खीरी-2--30 हेक्टेयर/ 33,990 पौधे

फर्रुखाबाद--75 हेक्टेयर/84,975 पौधे
चित्रकूट--50 हेक्टेयर/56,650 पौधे
श्रावस्ती-बलरामपुर--120 हेक्टेयर/1,35,960 पौधे
हमीरपुर-महोबा--160 हेक्टेयर/2,63,680 पौधे
ग्रेटर नोएडा--50 हेक्टेयर/67,100 पौधे

कुल--850 हेक्टेयर/10,55,900 पौधे

ये पौधे लगाए जाएंगे : पीपल, नीम, जामुन, पाकड़, गूलर, शीशम, कांजी, आंवला, चिलबिल, इमली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें