फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रिकॉर्ड एक हजार मीट्रिक टन ऑक्सीजन की हुई आपूर्ति : अवस्थी

Wed, 12 May 2021 02:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रदेश में विभिन्न प्लांटों से की जा रही ऑक्सीजन की सप्लाई मंगलवार को अपने रिकॉर्ड स्तर पर रही।
विज्ञापन
अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में विभिन्न प्लांटों से की जा रही ऑक्सीजन की सप्लाई मंगलवार को अपने रिकॉर्ड स्तर पर रही। मंगलवार को एक दिन में 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रदेश के मेडिकल कालेजों, चिकित्सा संस्थानो, निजी अस्पतालों एवं रिफीलर्स को की गई। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बीते 24 घंटों में होम आईसोलेशन के 4604 मरीजों को 32.475 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की अपूर्ति सिलेंडरो से की गई है। उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटों में 1011.79 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जो आपूर्ति की गई है उसमें 632.96 मीट्रिक टन ऑक्सीजन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा और 301.80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मेडिकल कालेजों व चिकित्सा संस्थानो को तथा 77.03 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति ऑक्सीजन सप्लायर्स द्वारा सीधे निजी चिकित्सालयों को की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें