फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में रिकॉर्ड 3765 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, कुल मरीजों का आंकड़ा 80 हजार पार

Thu, 30 Jul 2020 08:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए मरीजों की संख्या का हर दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है। बृहस्पतिवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 3765 कोरोना पॉजिटिव मिले। यह अभी तक की एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसी के साथ एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 32649 हो गई है। जबकि 46803 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब तक 1587लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 81418 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। 

विज्ञापन





अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय प्रदेश में 32652 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। जबकि 2938 क्वारंटीन में हैं। क्वारंटीन के लोगों की जांच कराई जा रही है। प्रदेश में इस समय कुल 7198 मरीज होम क्वारंटीन में हैं। 1112 निजी अस्पतालों में और एल वन प्लस फैसेलिटी में 172 मरीजों को रखा गया है। 

उन्होनें बताया कि बुधवार को 88967 नमूनों की जांच की गई है। इनमें से 51484 एंटीजन टेस्ट हैं। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पांच-पांच नमूनों के 2963 पूल की जांच की गई। इसमें 661 पॉजिटिव मिले। इसी तरह 10-10 मूनों के 196 पूल बनाए गए। इनमें से 27 पॉजिटिव आए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों की पहली जांच से 24 जून तक कुल छह लाख नमूने जांचे गए थे। वहीं 25 जून से 30 जुलाई तक 16 लाख से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है। 3765 नए मरीज मिले स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को लखनऊ में 485, नोएडा 110, गाजियाबाद 85, कानपुर नगर 208, वाराणसी 153, मेरठ 50, झांसी 70, प्रयागराज 133, बरेली 99, गोरखपुर 83, जौनपुर 59, आगरा 35, मुरादाबाद 125, बलिया 100, बुलंदशहर 29, अलीगढ़ 59, हापुड़ 38, बाराबंकी 59, गाजीपुर 44, अयोध्या 59, हरदोई 44, देवरिया 61, सहारनपुर 77, रामपुर 81, संभल 25, शाहजहांपुर 68, चंदौली 36, संत कबीर नगर 50, आजमगढ़ 73, बस्ती 31, मथुरा 28, कन्नौज 91, मुजफ्फर नगर 27, सिद्धार्थ नगर 36, उन्नाव 40, फिरोजाबाद 02, मैनपुरी 10, बिजनौर 11, इटावा 15, सुल्तानपुर 28, महाराजगंज 55, गोंडा 60, कुशीनगर 72, पीलीभीत 75, बागपत 06, भदोही 38, अमरोहा 25, मिर्जापुर 68, रायबरेली 22, सोनभद्र 11, मऊ 13, सीतापुर 68, बहराइच 50, फर्रुखाबाद 03, अमेठी 09, शामली 02, फतेहपुर 25, कासगंज 19, लखीमपुर खीरी 05, जालौन 27, बदायूं 17, प्रतापगढ़ 47, औरैया 07, एटा 06, कौशांबी 07, ललितपुर 17, बांदा 08, हमीरपुर 06, हाथरस 01, महोबा 06, बलरामपुर 08, चित्रकूट 08, कानपुर देहात 16, आंबेडकर नगर 26 और श्रावस्ती में 15 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 57 मरीजों की मौत हुई और 996 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें