फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली चोरी पर बड़ा एक्शन, अभियंताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश; मची खलबली

Mon, 31 Aug 2026 09:37 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में बिजली चोरी पर बड़े एक्शन की तैयारी है। अभियंताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश की गई है। पूर्वांचल व अन्य बिजली निगमों ने इसके निर्देश दिए हैं। इससे अभियंताओं में खलबली मची हुई है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
विजिलेंस कसेगी शिंकजा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अधिकतम बिजली चोरी वाले फीडरों से जुड़े अभियंताओं के खिलाफ बिजली निगमों ने विजिलेंस जांच की सिफारिश की है। इसकी भनक लगते ही अभियंताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि पॉवर कॉर्पोरेशन ने संलिप्तता होने पर जांच के निर्देश दिए हैं, जबकि बिना संलिप्तता पाए ही विजिलेंस जांच के आदेश आदेश जारी किए जा रहे हैं। यह गलत है।

विज्ञापन


अमर उजाला ने रविवार के अंक में खबर प्रकाशित कर बताया था कि जिन फीडरों पर सर्वाधिक बिजली चोरी हो रही है, वहां के अभियंताओं के खिलाफ जांच कराई जाएगी। इसके बाद बिजली निगमों ने कार्रवाई की संस्तुति है। पूर्वांचल निगम प्रयागराज के मुख्य अभियंता पीए मोगा ने प्रबंध निदेशक को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि प्रयागराज जोन के भीरपुर उपकेंद्र के मुंगारी फीडर पर वर्ष 2025-26 में 84.01 प्रतिशत लाइन हानि है।

6.69 करोड़ राजस्व हानि

इस फीडर पर कुल राजस्व हानि 6.69 करोड़ का है। ऐसे में उपकेंद्र पर कार्यरत टीजी 2 विजय बहादुर पाल, तत्कलीन जेई आकाश पांडेय, उपखंड अधिकारी आलोक रंजन गुप्ता की संलिप्तता प्रतीत होती हैं। अधिशासी अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता ने भी इनके खिलाफ राजस्व हानि के दृष्टिगत विजिलेंस जांच की संस्तुति की है। 

ऐसे में इन सभी के खिलाफ विजिलेंस जांच कराई जाए। ऐसे ही अन्य कई फीडरों के अभियंताओं के खिलाफ भी विभिन्न निगमों के प्रबंध निदेशकों को बिजली चोरी के जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ विजिलेंस जांच के ई मेल भेजे गए हैं। इनमें ज्यादा ऐसे अभियंता हैं जो लंबे समय से एक ही फीडर पर तैनात हैं।

आंदोलन की चेतावनी

विजिलेंस जांच की सिफारिश की जानकारी पर उप्र जूनियर अभियंता संघ के अध्यक्ष नीरज बिंद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि किस मानक के आधार पर संलिप्तता बताई जा रही है। कहा, पूरे मामले में मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें