फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मुलायम सिंह के लिए हवन-पूजन व दुआओं का दौर, प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर महामृत्युंजय मंत्र का पाठ

Sun, 09 Oct 2022 07:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मेदांता हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए लखनऊ में आनंदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को हवन- पूजन किया गया।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ्य होने के लिए कर रहे हवन-पूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ्य होने के लिए प्रदेश में हवन-पूजन एवं दुआओं का दौर शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर महामृत्युंजय पाठ भी हो रहे हैं। उनके दीर्घायु होने की कामना की जा रही है।

विज्ञापन


मेदांता हास्पिटल के आईसीयू में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए लखनऊ में आनंदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को हवन- पूजन किया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, मनीष सिंह, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, प्रमोद यादव आदि ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। मुलायम सिंह के चित्र के साथ हवन किया गया।

इसी तरह पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में सरोजनी नगर, पार्षद देवेंद्र सिंह यादव जीतू एवं नवीन धवन बंटी के नेतृत्व में पारा स्थित हनुमान मंदिर में हवन किया गया। इसी तरह बीकेटी चंद्रिका देवा मंदिर में जिलाध्यक्ष जयंत यादव के नेतृत्व में पूजन किया गया तो महासचिव शब्बीर अहमद के नेतृत्व में दुआएं मांगी गई। इसी तरह अन्य जिलों में मुलायम सिंह की सलामती के लिए विभिन्न कार्यक्रम किए गए। मस्जिमों में नमाज के बाद दुआएं मांगी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें