फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमृत भारत की साैगत मिली, चेहरे पर झलकी खुशी

Tue, 28 Apr 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
56 मिनट की देरी से लोकमान्य तिलक के लिए रवाना हुई अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन

फोटो - 16 से 20
अयोध्या। अयोध्या धाम जंक्शन से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए शुरू की गई अमृत भारत एक्सप्रेस (02212) मंगलवार को अपने निर्धारित समय से 56 मिनट की देरी से रवाना हुई। ट्रेन को शाम 4:45 बजे प्रस्थान करना था, लेकिन यह 5:41 बजे प्लेटफॉर्म से चली। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। अमृत भारत की सौगात मिलने पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

उद्घाटन कार्यक्रम में अयोध्या धाम स्टेशन पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक काे शामिल हाेना था, लेकिन वे किसी कारणवश नहीं आ सके। इस दौरान विधायक वेद प्रकश गुप्ता और डीआरएम सुनील कुमार वर्मा सहित रेलवे के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आम यात्रियों को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस को लंबी दूरी की यात्रा को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए से शुरू किया गया है। ट्रेन में आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों की सुरक्षा और आराम का विशेष ध्यान रखा गया है। इससे पहले सोमवार को डीआरएम की निगरानी में ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया था।
विज्ञापन


यात्रियों को मिली मुफ्त सुविधा

अयोध्या धाम से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाले यात्रियों के लिए टिकट फ्री रखा गया। इसके साथ ही यात्रियों को लंच पैकेट और पानी की बोतल भी मुफ्त उपलब्ध कराई गई। ट्रेन में इंजन सहित कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 11 जनरल, 8 स्लीपर और एक गार्ड कोच शामिल हैं।

अमृत भारत एक्सप्रेस में यात्रा करना काफी सुखद अनुभव है। ट्रेन की सीटें आरामदायक हैं और साफ-सफाई भी अच्छी है। सबसे अच्छी बात यह लगी कि हमें टिकट निशुल्क मिला। -मुन्ना लाल गुप्ता, टेढ़ीबाजार
विज्ञापन


यात्रा के दौरान खाने-पीने का पैकेट और पानी भी मुफ्त दिया गया। मैं पहली बार इस ट्रेन से यात्रा कर रहा हूं और सुविधाएं देखकर काफी खुश हूं। कोच साफ-सुथरे हैं और बैठने की व्यवस्था बेहतर है। -अनिल कसौधन, अयोध्या धाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें